मुरगांव पत्तन को भारत के प्रमुख लौह अयस्क निर्यातक पत्तन के रुप में विशेष स्थान प्राप्त है । वर्ष 2009-10 के दौरान लगभग 40.32 मिलियन टन का अयस्क मुख्यतया चीन, जापन, कोरिया, यूरोपियन तथा गल्फ देशों में निर्यात किया गया । यह, भारत से निर्यात होनेवाले कुल लौह अयस्क का लगभग 35% बनता है ।
वित्तीय वर्ष 2009-10 के दौरान पत्तन ने 48.85 मिलियन टन यातायात की सम्हलाई की जो कि भारत के सभी बारह महापत्तन न्यासों द्वारा सम्हलाई गई कुल 560.97 मिलियटन टन यातायात का 9%. बनता है । वर्ष के दौरान सम्हलाई गई यातायात में 40.57 मिलियन टन का लौह अयस्क तथा लौह अयस्क पेलेट्स, 5.64 मिलियन टन कोयला/कोक तथा 1.62 मिलियन टन पेट्रोलियम उत्पाद तथा अन्य तरल नौभार शामिल है । शेष यातायात में उर्वरक, अल्यूमिना, चूनायुक्त पत्थर, कंटेनराईज्ड नौभार, एचआर स्टील कॉइल्स तथा स्टील स्लैब जैसा नौभार शामिल है । यांत्रिक अयस्क सम्हलाई संयंत्र ने 12.01 मिलियन टन लौह अयस्क का लदान किया है । सामान्य नौभार यातायात 6.65 मिलियन टन है । इसी अवधि में 191,815 टन कंटेनराईज्ड नौभार की भी सम्हलाई की गई ।